बल्हारशाह WCL क्षेत्र में कार्यरत निजी वाहन चालकों की हडताल हुई स्थगीत !
लगातार 3 दिन हडताल चलने के पश्चात कल शाम बुलाई गयी थी बैठक....बैठक में लिया गया फैसला....
विदर्भ माझा न्युज 24 - बल्हारशाह
राष्ट्रिय कोयला खदान मजदूर संघ (इंटक) बल्हारशाह क्षेत्र द्वारा बल्हारशाह वेकोली ( wcl ) क्षेत्र में कार्यरत निजी वाहनचालक कि समस्याओं को लेकर आर. शंकरदारा, क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा विश्वास साळवे, इनके नेतृत्व में आंदोलन का नोटिस देते हुवे दिनांक 01.09.2023 से बल्हारशाह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी खदानों में सभी निजी वाहन बंद करके हडताल चालू करदी गयी।
हडताल लगातार 3 दिन चलने के पश्चात दिनांक 03.09.2023 को शाम 8.00 बजे क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में बैठक बुलाई गयी उक्त बैठक में प्रबंधन कि ओर से जॉन वर्फी, महाप्रबंधक रामानुजम, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक शैलेश माटे, उप प्रबंधक (कार्मिक), सिंह, अमला अधिकारी (वि एवं यां) सभी ईकाई के कार्मिक प्रबंधक उपस्थित थे। संगठन कि ओर से आर. शंकरदास, क्षेत्रीय अध्यक्ष विश्वास साळवे, क्षेत्रीय सचिव बंडू लाडे, अनंता एकडे एवं निजी वाहन के प्रतिनिधी के रूप में गौतम कांबळे, कैलास आकापाका, अशपाक, उपस्थित थे। निजी वाहन मालक के प्रतिनिधी के रूप में संजय कोपरकर, राजकुमार श्रीवास्तव, सीनु उपस्थित थे।
उक्त बैठक में लंबी चर्चा करने के पश्चात कुछ बिंदुओं पर प्रबंधन और निजी वाहन मालकों ने सकारात्मक निर्णय लेने के पश्चात उक्त आंदोलन दिनांक 10.10.2023 तक स्थगीत करते हुने दिनांक 04.08.2023 के प्रथम पाली से कार्य चालू करने का निर्णय लिया।
उक्त आंदोलन सफल बनाने के लिए आर. एन. सिंह, ईलियास खान, सुदर्शन डोहे, सुरेश डाहुले, होमदेव चन्ने, बंडु लांडे, मोतीलाल वर्मा, विश्वजीत सिंह, महाकाली राजम, सुरेश मुठठलकर, दिनेश रोगे, वसंता ताजने, आसिफ सैय्यद, दिनकर वैदय, अनंता एकडे, चुनबाद ठेगर, विनोद कावळे यह संगठन के पदाधिकारीयोंने अहम भूमीका निभाई और बल्हारशाह क्षेत्र में कार्यरत निजी वाहन चालक गौतम कांबळे, कैलास आकापाका, अशपाक, एवं अन्य सभी चालकों ने इस आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और इस आंदोलन को सफल बनाया.
प्रदशनकारी नीजी वाहन चालको की है ये मांगे..... 👇🏻
१) वेतन कि पर्ची हर मे वाहन चालकोंको दी जाए!
२)अलग अलग कंपनी के मालक वेतन एकसमान नही देते उन सभी चालकोंको सेंट्रल गोव्हरमेंट के निर्धारीत वेतन(minimum wages act) के आधार पर वेतन दिया जाए!
३) कुछ वाहनों में २ चालक निर्धारीत करने के बावजूद वाहन मालक एक ही चालक से १२ घंटे काम लेते है यह बंद कीया जाए और १ चालक से ८ घंटा ही कार्य लिया जाए!
४) ॲब्मुलंस /अन्य वाहनो मे ३ चालक निर्धारीत कीया है परंतु वाहन मालक २ चालक से ही १२ - १२ घंटा कार्य लेते है! उसमे तीन चालक लगवाये जाए!
५) पी.एफ का पैसा वाहन चालक के पी.एफ मे ना डालते हुवे वाहन मालक पी.एफ का पैसा दुसरे के खातेमे जमा करते है, वह पी.एफ. का पैसा वाहन चालक के खाते में जमा कीया जाए ! और एल.पी.सी. में हस्ताकक्षर करते समय पी.एफ. का पैसा चालक के खाते में जा रहा या नही यह ना देखते हुवे एल.पी.सी. में हस्ताक्षर कर र है,और सभी चालकोंका के.वाय.सी. कीया जाय!

