Top News

आप के क्रांतिकारी कार्यकर्ता रवि शंकर पुप्पल्वार इनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी बल्लारशाह शहर कार्यकर्ता मेलावा संपन्न.

 आप के क्रांतिकारी कार्यकर्ता रवि शंकर पुप्पल्वार इनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी बल्लारशाह शहर कार्यकर्ता मेलावा संपन्न.



(विदर्भ माझा न्युज 24 - उपसंपादक)गौतम कांबळे,बल्लारशाह,जि.चांदा :- आम आदमी पार्टी बल्लारशाह शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 22/02/020 शुक्रवारको शाम को ठीक 6 बजे PWD गेस्ट हाऊस बल्लारशाह यहा पर आम आदमी पार्टी बल्लारशाह शहर  कार्यकर्ता मेलावा शहर के क्रांतिकारी कार्यकर्ता रवि शंकर पुप्पल्वार  इनके नेतृत्व में जिल्हे के संयोजक सूनील मुसडे  इनके अध्यक्षता मे एवंम जिल्हा सचिव संतोष दोरखंडे,जिल्हा के ट्रेजरर भीमराज सोनी,जिल्हा अधिवक्ता एड.किशोर पूसलवार,हुमायू अली इनके प्रमुख उपस्थिती मे आयोजित किया गया ! जिसमे सभी शहर के जागरुक नागरिको एवं शहर के सभी नये पुराने कार्यकर्ता सेकड़ो की संख्या मे मौजुद रहे!

आज ईस कार्यकर्ता मेलावा मे 30 से भी अधिक महिला एवंम पुरुष नये सदस्यो ने पार्टी जिल्हा संयोजक के हातो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं पार्टी को शहर मे हर संभव मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया!कार्यक्रम का संचालन एड.किशोर पूसलवार,सलमान खांन जी ने किया एवंम आभार संतोष वाडई जी ने किया!

ईस कार्यक्रम को सफल बानने हेतु आसिफ हुसेन शेख,इर्शाद शेख शमशेर सिंग चौहाण,भगत सिंग आझाद,सय्यद अफजल अली,सय्यद अजहर अली,नंदकिशोर सिन्हा,प्रनील पुड्के,विवेक पिंपडे,राजु अरनकोंडा,गेडाम काका,दिनेश जैस्वाल,आशीष गेडाम,अवधेश तिवारी,कमलेश देवईकर,मनीष नागपुरे,अशोक नायडू,चिकाटे  इत्यादी ने मेहनत ली. तो विशेष रूप से जिल्हा विधी सल्लागार एड.किशोर पूसलवार के प्रयास से एड. मंगेश लोहे जी,एड. पवन वैरागड़े,एड. अविनाश सिंग,एड. आदित्य खरतड़, एड. विद्या मोरे ने पार्टी के साथ जुड़कर स्वराज्य की स्थापना, व्यवस्था परिवर्तन एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्प लिया.

Previous Post Next Post